मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए ओलावृष्टि और बारिश से सब्जी के फसल को हुआ नुकसान, किसान चिंतित Vegetable crops were damaged due to hailstorm and rain on Friday, farmers are worried

लेखक: प्रकाशित:
शुक्रवार को हुए ओलावृष्टि और बारिश से सब्जी के फसल को हुआ नुकसान, किसान चिंतित Vegetable crops were damaged due to hailstorm and rain on Friday, farmers are worried

सरायकेला : बीते शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी और ओलावृष्टि से सरायकेला-खरसावां जिले के ग़महरिया प्रखंड अंतर्गत हरिसुंदरपुर गांव के कई किसानों के सब्जी के फसल को भारी क्षति हुई है। इससे किसानों द्वारा लगाए करेला, झींगा, टमाटर, प्याज, कोहड़ा, बैगन, खीरा आदि की सब्जी के खेतों में पानी भर गया है जिससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रतिदिन  सब्जियां बेचकर जीविका चलाने वाले इन किसानों के समक्ष बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।  किसान शत्रुघ्न सरदार ने बताया कि शुक्रवार को हुए ओलावृष्टि और बारिश से सब्जी के खेतों में पौधों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, किसान सोहनी सिंह सरदार और लखीचरण सरदार समेत कई किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन