मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामचंद्रपुर के ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप की बन्द रास्ते को पुनः खुलवाने की मांग The villagers of Ramchandrapur submitted a memorandum to the police station in-charge demanding the reopening of the closed road

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : प्रखंड के रामचन्द्रपुर के ग्रामीणों द्वारा गम्हरिया थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर सरकारी आवागमन के रास्ते को खुलवाने की मांग किया है। पूर्व वार्ड सदस्य बांगी टुडू के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि रामचन्द्रपुर ग्राम के करीब 35 परिवार के लोग वर्षों से इसी रास्ते से आवागमन करते आ रहे हैं। ख़ातियानी नक्शा में भी इसे रास्ता चिन्हित किया गया है। इस रास्ता के बन्द होने से लोगो को ना केवल आवागमन में कठिनाई होगी बल्कि सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी समस्या उत्पन्न हो जाएगी। थाना प्रभारी से ग्रामीणों की सुविधा के मद्देनजर उंक्त बन्द रास्ते को पुनः खुलवाने की मांग की गई है। थाना प्रभारी द्वारा इस बावत सीओ से वार्ता करने का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान जोबा टुडू, सोनामुनि माझी, उदय टुडू समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन