मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्व जल दिवस पर 'ग्लेशियर संरक्षण' पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित Essay and speech competition on 'Glacier Conservation' organized on World Water Day

लेखक: प्रकाशित:
विश्व जल दिवस पर 'ग्लेशियर संरक्षण' पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित Essay and speech competition on 'Glacier Conservation' organized on World Water Day

गम्हरिया : विश्व जल दिवस पर नेहरू युवा केंद्र सरायकेला-खरसावा तथा संत कबीर सेवा संस्थान गम्हरिया के संयुक्त तत्वावधान में संस्कारोदय अकादमिक आवासीय विद्यालय ऑफ साइंस जमालपुर, धीरजगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर विद्यालय एवं आसपास के युवक- यवतियों के बीच ग्लेशियर संरक्षण विषय पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कारोदय अकादमिक रेजिडेंशियल स्कूल ऑफ साइंस के प्रधानाध्यापक सह निदेशक ऑक्सीजन मैन' डॉ0 दिग्विजय भारत द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर निर्णायक के रूप में अमन यादव और राहुल प्रसाद उपस्थित थे। इस मौके पर युवाओं को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें विशेष मार्गदर्शन एवं कार्य-योजना (टास्क) प्रदान की गई, ताकि वे जल संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम उठा सके। इस मौके पर मोनिका कुमारी, सुनील सरदार, संगीता सतपथी, तुलिका आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन