मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा मे तूफान ने मचाई तबाही, आंधी में उड़े पत्थर से डाककर्मी अनिल मुंडा का फटा सर, कई विद्युत पोल गिरे Storm wreaked havoc in Jadugoda, postal worker Anil Munda's head was broken by a stone blown by the storm

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा मे तूफान ने मचाई तबाही, आंधी में उड़े पत्थर से डाककर्मी अनिल मुंडा का फटा सर, कई विद्युत पोल गिरे Storm wreaked havoc in Jadugoda, postal worker Anil Munda's head was broken by a stone blown by the storm

जादूगोड़ा : बीते सोमवार को देर संध्या बारिश के साथ आई तूफान ने जादूगोड़ा व उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। उस तेज आंधी में बहकर आए पत्थर से जादूगोड़ा के डाककर्मी अनिल मुंडा का सर फट गया। आनन फानन में  उसे यूसिल अस्पताल पहुंचाया गया। बाबत बताया जाता है कि जादूगोड़ा के डाककर्मी अपनी साइकिल से ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत अपने  गांव बूटगोडा जा रहे थे। रास्ते ने नौरंग मार्केट के नजदीक आंधी के सस्थ उड़ कर आया पत्थर उनके सर पर जा गिरा जिससे वे घायल हो गए।। इसी प्रकार तबाही का मंजर यूसिल कॉलोनी से सटे धर्मडीह गांव में भी देखने को मिला जहां लकड़ी के बने कई बिजली के पोल उखड़ गए। उन पोलों को दुरुस्त करने में विद्युतकर्मी रात भर लगे रहे।

इसी प्रकार, पानी टंकी का ढक्कन, कई घरों के एस्बेस्टस की छत व मंदिर को भी नुकसान पहुंचा। इसके अतिरिक्त जादूगोड़ा से सटे गांव  धीरोल पंचायत के नूतनडीह, बागो  में भी तबाही मची जहां गाव के ही सोनेश्वर सरदार, राजेश सरदार, पुकरु सरदार, विष्णु सरदार व रिंगू सरदार का एस्बेस्टस का छत तूफान में उजड़ गए  जिससे वे खुले आसान के नीचे रहने को विवश है। इधर,तूफान ने यूसिल अस्पताल की रौनक ही खत्म कर दी। अस्पताल में  शोभा के लिए रखे गमले टूट कर इधर उधर बिखर गए। दर्जनों पेड़ उखड़ जाने से आवागमन भी ठप्प रहा। इसी तरह की तबाही यूसिल कॉलोनी में देखने की मिली जहां कॉलोनी में जगह जगह पेड़ गिर जाने से आवागमन ठप्प हो गया। संपदा विभाग के अधिकारी मंडल ने फॉर क्लिप मंगाकर रास्ते में गिरे पेड़ को हटाया। उसके बाद आवागमन सुचारू हो पाया। जादूगोड़ा समेत हजारों गांव में बिजली गुम हो गई है जिससे पूरा पोटका प्रखण्ड अधंकार में डूब गया हैं। इधर बारिश के बाद  हुई ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया है जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन