मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया इंडियन पब्लिक स्कूल कोलाबीरा का 10वां वार्षिकोत्सव Indian Public School Kolabira's 10th anniversary was celebrated with great pomp

लेखक: प्रकाशित:
धूमधाम से मनाया गया इंडियन पब्लिक स्कूल कोलाबीरा का 10वां वार्षिकोत्सव Indian Public School Kolabira's 10th anniversary was celebrated with great pomp

गम्हरिया : कोलाबीरा स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल का 10वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसका उद्घाटन अतिथि के रूप में उपस्थित ज़िप चेयरमैन सोनाराम बोदरा, ज़िप सदस्य शंभु मंडल और लक्ष्मी सरदार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ज़िप चेयरमैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भाग्य निर्माता हैं। इनके भविष्य का निर्माण जैसा होगा, देश का भविष्य भी उसी प्रकार होगा। इसलिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ अभिभावकों की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है कि बच्चों को एक कुशल नागरिक बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक केके मिश्रा ने स्कूल की गतिविधियों के बावत विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत मे कई बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुसार पुरस्कार प्रदान कर उन्हें उत्साहित किया गया। इस मौके पर शिक्षक बी मिश्रा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, सभी बच्चे व काफी संख्या में अभिभावक व अन्य स्थानीय प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन