मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के धिराजगंज में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी The body of a 45-year-old man was found hanging from a tree in Dhirajganj of Gamharia, police started investigation

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के सतवाहिनी धिराजगंज में एक पेड़ से लटके हुए व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक़ की पहचान तपन कुमार महतो (45) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि वह मूल रूप से पटमदा के पालशबनी का रहनेवाला था। धिराजगंज में रहकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित किसी कंपनी में दैनिक मजदूरी का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह नशे का आदि था और कई कई दिनों तक घर नहीं आता था। बीते रविवार की रात भी वह घर नहीं आया था। सोमवार की सुबह उसका शव नीम के पेड़ से झूलता मिला। मृतक़ की एक बेटी थी जिसकी शादी हो चुकी है। उसके अलावा एक बेटा है जो पढ़ाई करता है। मामला हत्या या आत्महत्या का है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन