मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

होली व रमजान पर्व के मद्देनजर आदित्यपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting held in Adityapur police station in view of Holi and Ramzan festival

लेखक: प्रकाशित:
होली व रमजान पर्व के मद्देनजर आदित्यपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting held in Adityapur police station in view of Holi and Ramzan festival

आदित्यपुर : होली और रमजान पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को आदित्यपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर होली और रमजान पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम थाना प्रभारी ने बैठक में शामिल लोगों से क्षेत्र में होली को लेकर जानकारी ली। बैठक में होली में हुड़दंग, अश्लील गाने, नशीले पदार्थो का सेवन, छोटे-छोटे बस्ती में शराब की भट्टियों को बंद करवाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही, पुलिस गश्ती में तेजी लाने पर जोर दिया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा क्षेत्र में पानी और बिजली से संबंधित समस्याओं के बावत थाना प्रभारी को जानकारी दी गई। किन्तु, नगर निगम और विद्युत विभाग के किसी भी प्रतिनिधि के बैठक में मौजूद नहीं रहने के कारण इसपर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। इसको लेकर समिति के सदस्यों ने नाराजगी भी जताई। इस मौके पर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने होली के अवसर पर नशापान से दूर रहने, किसी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाने व अफवाहों से दूर रहने, हुड़दंगियों की सूचना पुलिस प्रशासन को देने की अपील लोगों से किया। उन्होंने कहा कि होली के दौरान सभी चौक चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी और हुड़दंगियों से कड़ाई से निपटेगी।

इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक समिति तथा शांति समिति के सदस्यों द्वारा आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ड्रग्स को पूर्णत: बंद करने और अपराधिक घटनाओं में कमी होने के कारण थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को शॉल और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक में समाजसेवी रविंद्र नाथ चौबे, कांग्रेस नेता श्रीराम ठाकुर, देबू चटर्जी, अधिवक्ता ओमप्रकाश, जगदीश नारायण चौबे, भगवान सिंह, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह, नीतू शर्मा, नथुनी सिंह, अजय कुमार सिंह, इंद्रजीत तिवारी, ज्ञानवी देवी, मीरा तिवारी, भाजपा नेत्री शीला पाल, मोनिका घोष, टीएमसी नेता बाबू तांती, रोशन कुमार, शंकर दास समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन