मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन में आदित्यपुर नगर और गम्हरिया प्रखंड कमेटी के लिए कई कार्यकर्ताओं ने की दावेदारी In the JMM workers conference, many workers claimed for Adityapur Nagar and Gamhariya block committee

लेखक: प्रकाशित:
झामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन में आदित्यपुर नगर और गम्हरिया प्रखंड कमेटी के लिए कई कार्यकर्ताओं ने की दावेदारी In the JMM workers conference, many workers claimed for Adityapur Nagar and Gamhariya block committee

गम्हरिया : झामुमो जिला कमेटी की ओर से शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित एसिया भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर आदित्यपुर नगर एवं गम्हरिया प्रखंड कमेटी गठन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ अपनी मजबूत दावेदारी जिला संयोजक डॉ0 शुभेंदु महतो, पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, कृष्णा बास्के समेत अन्य नेताओं के बीच प्रस्तुत किया। बताया गया है कि कार्यकर्ताओं की दावेदारी को सूचीबद्ध कर केंद्रीय कमेटी को भेजा जाएगा, जिस पर अंतिम मुहर लगेगी। इस मौके पर सरायकेला के भाजपा विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा आगामी 23 मार्च से संथाल में धर्मांतरण एवं बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को लेकर आंदोलन छेड़े जाने के विषय पर झामुमों नेता गणेश महाली ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन को पार्टी और पाला बदलने के बाद घुसपैठ और बांग्लादेशी के मुद्दे नजर आ रहे हैं। इससे पूर्व जब वे राज्य की कमान संभाले थे तो उनके आंखों पर पट्टी बंधा था। उन्होंने कहा कि झारखंड में रहने वाले सभी लोग झारखंडी हैं। यहां कोई भीतरी या बाहरी नही हैं। कार्यक्रम को कई नेताओं ने भी संबोधित किया और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस सम्मेलन में काफी संख्या में आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र के महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन