मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में कुख्यात ड्रग पैग़लर अफसर अली की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Notorious drug peddler Afsar Ali shot dead in Gamharia of Seraikela-Kharsawan district, police engaged in investigation

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में कुख्यात ड्रग पैग़लर अफसर अली की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Notorious drug peddler Afsar Ali shot dead in Gamharia of Seraikela-Kharsawan district, police engaged in investigation

सरायकेला : जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत सीतारामपुर डैम के समीप बीते शुक्रवार की देर शाम अज्ञात लोगों द्वारा आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती एच रोड निवासी ड्रग पैग़लर अफसर अली (39) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसके शव को पुलिस ने लावारिश अवस्था में पाया, जिसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। पुलिस द्वारा उसकी हत्या की सूचना परिजनों को देर रात दी गई। उसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। बदमाशों द्वारा उसे तीन गोली मारी गई है जिसमे एक गोली उसके सीने में तथा दोनों तरफ कनपटी में एक एक गोली लगी है। बताया गया है कि वह और उसकी पत्नी सलमा ब्राउन शुगर का कारोबार करती है। दो माह पूर्व ही पुलिस ने उसकी पत्नी को ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वह रांची जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि अफसर अली का नाम ब्राउन शुगर के पैडलरों में दर्ज है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह पूर्व में भी पांच बार जेल जा चुका था। उसकी हत्या का कारण भी नशे के कारोबार से जुड़ा हो सकता है। मृतक अफसर अली के तीन बच्चे हैं जिसमे एक बेटी की शादी कुछ दिन बाद होने वाली थी। पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा था। उसकी हत्या के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई। मृतक की बेटी ने बताया कि शुक्रवार को करीम नाम का व्यक्ति उसके घर आया था जो किसी छोटा राजू द्वारा उसे बुलाने की बात कहकर अफसर अली को अपने साथ ले गया था। उसके बाद रात्रि में पुलिस द्वारा उसकी हत्या की सूचना उन्हें दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जांच में जुटी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन