मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया पुलिस ने कमलपुर में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब व कई सामान किया बरामद Gamharia police raided Kamalpur and recovered a large amount of foreign liquor and many other items

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया पुलिस ने कमलपुर में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब व कई सामान किया बरामद Gamharia police raided Kamalpur and recovered a large amount of foreign liquor and many other items

गम्हरिया : पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गम्हरिया प्रखंड के कमलपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है। गम्हरिया पुलिस को बीती रात करीब 10 बजे गुप्त सूचना मिली कि कमलपुर गांव में झरी कैवर्त के घर में अवैध रूप से विदेशी शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा जहां गोविंदा केवर्त द्वारा अवैध रूप से शराब बनाने और स्टॉक करने की पुष्टि हुई। छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में विदेशी शराब, स्प्रिट, बोतलों के ढक्कन और शराब के नकली रैपर मिले। पुलिस ने वहां से 130 पेटी बड़वाइजर बियर, 81 पेटी बीरा बूम बियर, 47 पेटी में कुल 2067 लीटर मैजिक रम (750 एमएल), शराब के ढक्कन, रैपर (लेबल) तथा करीब 1400 लीटर स्प्रिट बरामद किया है। पुलिस ने जब्त सभी सामानों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। इस छापेमारी से स्पष्ट है कि इलाके में शराब माफिया बड़े पैमाने पर सक्रिय हैं। पुलिस प्रशासन अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन