मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

तीन दिवसीय बाहा बोंगा पर्व के अंतिम दिन निकाला गया सेंदरा जुलूस Sendra procession taken out on the last day of the three-day Baha Bonga festival

लेखक: प्रकाशित:
तीन दिवसीय बाहा बोंगा पर्व के अंतिम दिन निकाला गया सेंदरा जुलूस Sendra procession taken out on the last day of the three-day Baha Bonga festival

गम्हरिया : खेरवाल सांवता जाहेरगाढ़ समिति टायो गेट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बाहा पर्व के अंतिम दिन गुरुवार को ईष्ट देवता की पूजा अर्चना कर सेंदरा जुलूस निकाला गया। यह जुलूस गम्हरिया लाल बिल्डिंग होते हुए टायो गेट स्थित जाहेरथान पंहुच कर सम्पन्न हुआ। इस दौरान समिति के प्रमुख भोमरा मांझी ने बताया कि इस दिन समाज के लोग जंगल जाकर पशुओं का शिकार करते हैं। फिर सब मिलकर उसे भोग के रुप में ग्रहण करते हैं। किन्तु, इस वर्ष सिर्फ सेंदरा जुलूस निकालकर ही परपंरा का निर्वहन किया जा रहा है। इस मौके पर समिति के उदय मार्डी, कृष्णा बास्के, सोखेन हेम्ब्रम, राम हांसदा, गोम्हा हांसदा, सोनाराम मार्डी, रामसोय सोरेन, भीम हांसदा, मनसा मुर्मू समेत सभी सदस्य व काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन