मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चाईबासा के जैतगढ़ में पुआल घर मे आग लगने से खेल रहे चार बच्चों की जलकर मौत Four children playing in a straw house in Jaitgarh of Chaibasa were burnt to death after a fire broke out

लेखक: प्रकाशित:
चाईबासा के जैतगढ़ में पुआल घर मे आग लगने से खेल रहे चार बच्चों की जलकर मौत Four children playing in a straw house in Jaitgarh of Chaibasa were burnt to death after a fire broke out

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत गीतिलिपि गांव में पुआल घर में लगी आग की चपेट में आने से चार बच्चों की जलकर मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास की बताई गई है । मौके पर  पहुंची पुलिस ने चारों बच्चों के बुरी तरह जले शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि चारों बच्चे पुआल घर में खेल रहे थे। गांव की एक महिला बिरंग गगराई पानी लेने आई थी तो उन्होंने पुआल घर में आग लगा हुआ और उसमें बच्चो को जलते देखा। महिला द्वारा किसी प्रकार उन बच्चों को बाहर निकला गया। किन्तु, तब तक सभी बच्चे जलकर मर चुके थे। मृतक बच्चो में अर्जुन चातार का पांच साल का बेटा प्रिंस चातार, चंद्रमोहन सिंकू का पांच साल का पुत्र साहिल सिंकू, सुखराम सुंडी का दो साल का बेटा रोहित सुंडी और पांच साल की बेटी भूमिका सुंडी शामिल है। घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जैसे तैसे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन पुआल सुखा होने के कारण ग्रामीण उसे बुझाने में नाकाम रहे। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। घटना की जानकारी होते ही घटना स्थल पर एसडीओ महेन्द्र छोटन उरांव, पुलिस इंस्पेकर बासुदेव मुंडा, सीओ मनोज कुमार मिश्रा, बीडीओ सत्यम कुमार , थाना प्रभारी संजय सिंह दलबल के साथ पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे अक्सर आसपास और पुआल घर में प्रतिदिन खेलते थे। आज भी पूर्व की तरह खेल रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश आग लग गई जिससे घटनास्थल पर ही चारों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसकी सूचना पाकर वहां पहुंची अग्निशमन विभाग के दमकल द्वारा उंक्त आग़ को बुझाया गया। इस बीभत्स घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन