मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

तेज आंधी पानी से आरआईटी के इच्छापुर में मोबाइल टावर मकान पर टूटकर गिरा, कोई हताहत नहीं Due to heavy rain and storm, mobile tower broke and fell on a house in Ichhapur of RIT, no one was injured

लेखक: प्रकाशित:
तेज आंधी पानी से आरआईटी के इच्छापुर में मोबाइल टावर मकान पर टूटकर गिरा, कोई हताहत नहीं Due to heavy rain and storm, mobile tower broke and fell on a house in Ichhapur of RIT, no one was injured

आदित्यपुर : सोमवार की शाम आई तेज आंधी-तूफान के कारण आदित्यपुर के आरआईटी थाना अंतर्गत इच्छापुर में एक मोबाइल फोन का टावर टूटकर पास ही स्थित ग्वालापाड़ा निवासी सेवानिवृत्त टाटा स्टील कर्मी बीएन प्रसाद के मकान पर गिर पड़ा। इससे उनके मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएन प्रसाद के घर के सामने लगा मोबाइल टावर टूटकर घर के ऊपर गिरने से उनके घर का रेलिंग व बालकनी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उस वक्त बालकनी में कोई बैठा नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। बीएन प्रसाद ने बताया कि तूफान से पहले उन्होंने अपनी कार को गैरेज में रख दिया था, अन्यथा वह भी क्षतिग्रस्त हो जाता। बताया गया है कि सामने खाली पड़े प्लॉट में मोबाइल टावर लगाया गया था जो तेज आंधी में क्षतिग्रस्त होकर गिर गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन