मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बड़ा गम्हरिया के बांकापाड़ा जगद्धात्री मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पाठ सह महायज्ञ शुरू, निकाली गई कलश यात्रा Seven day long Shrimad Bhagwat Paath cum Maha Yagya started at Bankapada Jagaddhatri Temple of Bara Gamharia, Kalash Yatra was taken out

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : बड़ा गम्हरिया के बांकापाड़ा स्थित जगद्धात्री मंदिर के समीप रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पाठ सह महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस महायज्ञ के प्रथम दिन प्रातःकाल में सर्वप्रथम गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 225 महिला व कन्याएं शामिल हुई। इस दौरान यमुना बांध से कलश लेकर यज्ञ स्थल पर संकल्प लेकर स्थापित किया गया। इस अवसर पर कथावाचक के रूप में नवद्वीप धाम से आचार्य श्री प्रभुपाद राधा विनोद ठाकुर गोस्वामी को आमंत्रित किया गया है जिनके द्वारा प्रतिदिन आगामी 22 मार्च तक श्रीमद्भागवत पाठ व प्रवचन किया जाएगा। तत्पश्चात, आगामी रविवार, 23 मार्च को विशाल भंडारा व प्रसाद वितरण के साथ महायज्ञ का समापन होगा। इसके आयोजन में मन्दिर कमेटी के गोपीनाथ मुखर्जी, सोमनाथ मुखर्जी, आदित्य बेज, स्नेहा पॉल, सोनाली मुखर्जी, परितोष बेज, निर्मल नायक समेत सभी भक्त वृन्दो की प्रमुख भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन