मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिले में हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाई गई ईद Eid was celebrated with joy and brotherhood in the district

लेखक: प्रकाशित:
जिले में हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाई गई ईद Eid was celebrated with joy and brotherhood in the district

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार को हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ ईद मनाई गई। इस दौरान जिले के सभी मस्जिदो में निर्धारित समय के अनुसार नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने आपस में एक-दूसरे के गले लगते हुए ईद की  मुबारकवाद दी। जिले के मुड़िया स्थित ईदगाह में प्रातःकाल में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा पूरे मुल्क में खुशहाली एवं अमन चैन के लिए सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। नमाज के बाद एक दूसरे को ईद की बधाई दी। प्रमुख पर्व ईद के दौरान मुस्लिम समाज के बच्चे, युवा व सभी वर्ग के लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। इधर, ईद को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रही। कई जगहों पर दंडाधिकारी समेत पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। क्षेत्र के मुड़िया, कोलाबिरा, कांड्रा, बालीगुमा, गम्हरिया, आदित्यपुर सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे के साथ ईद मनाया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन