मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी व पांच वर्षीय बेटे की गला रेतकर की हत्या In a mutual dispute, the husband killed his wife and five-year-old son by slitting their throats

लेखक: प्रकाशित:
आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी व पांच वर्षीय बेटे की गला रेतकर की हत्या In a mutual dispute, the husband killed his wife and five-year-old son by slitting their throats

सरायकेला : जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी थाना क्षेत्र के तमोलिया में आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हत्या सोमवार की सुबह करीब पांच बजे की गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पति सुकराम मुंडा को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अक्सर पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा होते रहता था। दोनों शराब के आदि भी थे। सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी और बच्चे पर लोहे के तावे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक उसकी पत्नी का नाम पार्वती मुंडा (25) और उसके पुत्र का नाम गणेश मुंडा (5) बताया गया है। कपाली ओपी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का परिवार मूल रूप से रड़गांव के रंग गांव का और उसका पति खरसावां थाना क्षेत्र के रायडीह सिलपिनदा का रहने वाला बताया जा रहा है। घटनास्थल पर मृतका के बिस्तर से एक ब्लेड बरामद हुआ है जिससे अंदेशा है कि विवाद के बाद सुकराम ने ब्लेड से गला रेतकर पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन