मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट एक मे मेंटेनेंस विभाग के तीन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई Three retired employees of the maintenance department were given a warm farewell at Ramakrishna Forgings Limited, Plant One

लेखक: प्रकाशित:
रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट एक मे मेंटेनेंस विभाग के तीन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई Three retired employees of the maintenance department were given a warm farewell at Ramakrishna Forgings Limited, Plant One

गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित रामकृष्णा फोजिंग्स लिमिटेड, प्लांट एक मे समारोह आयोजित कर मेंटेनेंस विभाग के तीन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान विभाग के वरीय प्रबंधक एमके सिंह, अभियंता संतोष महतो तथा हरिपदो पॉल को कर्मचारियों ने विदाई दी। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित विभाग के  महाप्रबंधक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि विगत करीब 25 से 40 वर्षों तक इन सभी से कंपनी में अपनी सेवा दी है। इसके लंबे कार्य अनुभव से अन्य कर्मियों ने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने अपनी कुशल कार्यक्षमता का जो परिचय दिया है, उनके इस योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। समारोह को विद्युत विभाग के डीजीएम एके पाल, प्रबंधक एचएस रॉय, स्टोर प्रभारी शंकर महतो, अशोक प्रधान आदि ने भी संबोधित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ साथ स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना किया। समारोह का संचालन यूनियन के अध्यक्ष अभय लाभ ने किया। इस मौके पर मेंटेनेंस विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा उन्हें गुलदस्ता व उपहार प्रदान कर विदाई दी गई। इस मौके पर श्यामलाल यादव, सुशांतो बोयदो, दिलीप साहा, अमित माझी, रंजीत यादव, राजकुमार लव, संजय राम, पीसी पंडित, विक्रम प्रधान, रघुवीर शर्मा, अशोक सिंह समेत विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन