मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कार्यकर्ता ही किसी पार्टी के होते हैं रीढ़- चम्पाई सोरेन Workers are the backbone of any party – Champai Soren

लेखक: प्रकाशित:
कार्यकर्ता ही किसी पार्टी के होते हैं रीढ़- चम्पाई सोरेन Workers are the backbone of any party – Champai Soren

गम्हरिया : कार्यकर्ता ही किसी पार्टी के रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ता जितने मजबूत होंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। उपरोक्त बातें भाजपा की ओर से गांजिया बराज मैदान में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चम्पाई सोरेन ने कही।  आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण के बिना पार्टी का कोई वजूद नहीं रहता है। कहा कि अगले चुनाव में दिल्ली की तरह बिहार और झारखण्ड में भी एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए जनहित के कार्यों में जुट जाने का निर्देश दिया। समारोह को भाजपा नेता बास्को बेसरा, सीके गोराई, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव, अजीत सिंह, सुनीता मिश्रा, रश्मि साहू, बीटी दास, दीपक मंडल, दीपक नायक, राकेश सिंह, प्रमोद पाठक, पूर्व पार्षद ममता बेज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन