मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समारोहों के आयोजन से आपसी संबंध होते हैं मजबूत- कृष्णा बास्के Organizing functions strengthens mutual relations – Krishna Baske

लेखक: प्रकाशित:
समारोहों के आयोजन से आपसी संबंध होते हैं मजबूत- कृष्णा बास्के Organizing functions strengthens mutual relations – Krishna Baske

गम्हरिया : कांड्रा के पदमपुर में पावर प्रोजेक्ट विस्थापित प्रभावित स्वावलम्बी श्रमिक सहयोग समिति की ओर से मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित समिति के अध्यक्ष कृष्णा बास्के ने कहा कि इस प्रकार के मिलन समारोह व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन से आपसी संबंध मजबूत होते है। लोगों को आपस में मिलने-जुलने का एक अच्छा अवसर मिलता है। समारोह में प्रखंड के  हरिहरपुर, श्रीरामपुर, पदमपुर, धातकीडीह आदि चार गांवो के जमीनदाता शामिल हुए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कृष्णा बास्के ने समिति की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि समिति के प्रयास से अबतक 160 लोगो की स्थाई नौकरी के साथ साथ कुल 280 लोगों को कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराया गया है। साथ ही, जमीनदाताओं को उनके 99 प्रतिशत जमीन का मूल्य भुगतान कराया गया है। इसके अलावा समिति कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी, ग्रेट रिवीजन आदि के लिए हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि शेष जमीनदाताओं के आश्रितों की नौकरी के लिए समिति हमेशा तत्पर रहती है, जिसके तहत 2024 में 12 जमींदाताओ को नौकरी दिलाया गया। इस मौके पर समिति के संरक्षक रामदास टुडू ने कहा कि हमारी समिति विस्थापितों की हित के लिए हमेशा तत्पर है। समिति विस्थापितों के हक और अधिकार के लिए सदा आवाज़ उठाती रही है जो आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर समिति के सचिव गौतम महतो, सक्रिय सदस्य राजेश भगत, देवी लाल बेसरा, विनोद महतो, बिरमल टुडू, इन्द्रो मुर्मू, रविन्द्र हाँसदा, गोपाल हेम्ब्रम, अशोक महतो, गोविन्द माझी, सुरेन बास्के, विजय बास्के, बैजनाथ मार्डी, बिरधान बास्के, अरूण महतो, जगन्नाथ, राजेश, किशुन, सुमित, जीवन, उमेश, दुर्गा, संतोष, बुद्धेश्वर, सुरजमनी, सरला, शांति, धानी, अनिता महतो समेत काफी संख्या में विस्थापित व प्रभावित जमीनदाता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन