मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा में रंकणी महोत्सव 4 से 6 अप्रैल तक, मंजूरी व राशि आवंटन को लेकर दिनेश सरदार ने पर्यटन मंत्री को लिखा पत्र Rankani Festival in Jadugora Dinesh Sardar wrote a letter to the Tourism Minister regarding approval and allocation of funds from 4th to 6th April.

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के सुप्रसिद्ध  रंकणी मंदिर में आगामी 4 से 6 अप्रैल तक रंकणी महोत्सव का आयोजन किया है। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इधर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जादूगोड़ा मां रंकणी कापड़ गादी घाट  के अध्यक्ष दिनेश सरदार ने झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार को पत्र लिखकर मां रंकिणी राजकीय महोत्सव के आयोजन हेतु स्वीकृति प्रदान करते हुए 30 लाख रुपए आवंटन की मांग की है। पत्र में मंत्री को बीते वर्ष 2018 की तरह पुनः चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय राजकीय मां रंकिणी महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से करने की पहल की गुहार लगाई है ताकि क्षेत्र में कला, संस्कृति और खेलकूद तथा आदिवासी साहित्य, क्षेत्रीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिचर्चा एवं कार्यशाला का आयोजन के साथ साथ पर्यटन स्थल को बढावा मिल सके। इसके सफल आयोजन के लिए पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग से मां रंकिणी महोत्सव के लिए करीब 30 लाख रुपए की आवंटन के साथ स्वीकृति प्रदान करने का प्रस्ताव भेजा है। इस सम्बन्ध में जिला पर्यटन विभाग के प्रभारी को भी प्रतिलिपि प्रेषित की गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन