मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सतवाहिनी में 19 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगा की आत्महत्या, पड़ोसी युवक पर लगाया परेशान करने का आरोप 19 year old student commits suicide by hanging herself in Satvahini, accuses neighboring youth of harassing her

लेखक: प्रकाशित:
सतवाहिनी में 19 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगा की आत्महत्या, पड़ोसी युवक पर लगाया परेशान करने का आरोप 19 year old student commits suicide by hanging herself in Satvahini, accuses neighboring youth of harassing her

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के सतवाहिनी, धिराजगंज में बीते गुरुवार की रात सोनाली कुमारी (19) नामक एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वह जमशेदपुर ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा थी। मृतका के भाई राजू कुमार ने बताया कि युवती की शादी बिहार के नालंदा में तय हुई थी। पड़ोस के एक युवक द्वारा उसे लगातार परेशान किया जाता था। उसने युवक पर युवती के होनेवाले वाले दुल्हे को फोन कर दुष्प्रचार किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। इस बावत मृतका के पिता द्वारा आदित्यपुर थाना में पड़ोस के युवक के खिलाफ उकसाने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी को पड़ोस के रहने वाले परिवार के संजीत पटेल, पंकज प्रसाद, पवन प्रसाद, अशोक प्रसाद, मुनिया देवी और अंजनी देवी द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। दो दिन पूर्व शाम में संजीत पटेल के द्वारा जबरदस्ती उनके घर में प्रवेश कर डराया धमकाया गया था। इसी से परेशान युवती ने आत्महत्या की है। इस संबंध में आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि युवती का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग की बातें सामने आ रही है। वैसे केवल युवक और उसके परिजनों पर मौखिक रूप से उकसाने का आरोप लगाया गया है। परिजन जब लिखित शिकायत करेंगे तब उसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हालांकि मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसमे उसने पड़ोसी द्वारा परेशान करने पर आत्महत्या करने की बात बताई गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन