मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मातृ-पितृ पूजन दिवस पर अभिभावकों का पूजन कर बच्चों ने लिया आशीर्वाद On Mother-Father Puja Day, children took blessings from their parents by worshiping them

लेखक: प्रकाशित:
मातृ-पितृ पूजन दिवस पर अभिभावकों का पूजन कर बच्चों ने लिया आशीर्वाद On Mother-Father Puja Day, children took blessings from their parents by worshiping them

कांड्रा : कांड्रा पंचायत के लाहकोठी में मातृ- पितृ पूजन दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता-पिता के स्वागत के साथ हुई। उसके पश्चात दीप प्रज्जवलन के साथ विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया जिसे सुन दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को देख अभिभावको की आंखें भी नम हो गई। इस मौके पर नन्हे-मुन्हें बच्चों ने तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाकर अपने अभिभावकों का चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बच्चों एवं अभिभावकों द्वारा विभिन्न प्रकार के गायन व नृत्य की प्रस्तुति भी की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी डॉ0 जोगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि संस्कार से युक्त शिक्षा ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षा है। आज सभी बच्चें प्रण लें कि हम अपने माता-पिता का हृदय से सम्मान करेंगे तथा अपने कार्यो द्वारा उन्हे गौरवान्वित करेगें। मौके पर उपस्थित कांड्रा स्टेशन मास्टर एनके पांडेय और स्टेशन प्रबंधक सुकेश कुमार ने कहा कि आधुनिक भौतिकवाद युग में हम सनातन संस्कृति एवं उनके मूल्यों को भूलते जा रहे हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में माता पिता व अपने बड़ों के प्रति आदर एवं सम्मान की भावना को प्रकट करना है। इस आयोजन का लोगों ने काफी सराहना किया। इस मौके पर मुख्यरूप से शिक्षक कालीचरण महतो, हरिश्चन्द्र विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक जगदुर्लभ महतो, शिक्षक रंजीत श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, गौरी प्रसाद, बंगाली गिरी, बृजेश मिश्रा, केएन सिंह, रामराज मिश्रा, डॉ0 मानव कुमार प्लाजा, ममता दास, जोबा दास, मनीषा देवी, सुनीता प्रमाणिक, प्रेमलता देवी, निशा कुमारी गुप्ता, क्रांति देवी, नीला मिश्रा, पूर्व उपमुखिया सुबोध सिंह समेत काफी संख्या में बच्चे व अभिभावकगण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन