मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सीएचसी गम्हरिया के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि Doctors and health workers of CSC Gamharia paid tribute to the martyrs of Pulwama

लेखक: प्रकाशित:
सीएचसी गम्हरिया के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि Doctors and health workers of CSC Gamharia paid tribute to the martyrs of Pulwama

गम्हरिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने मोमबत्तियां जलाकर व फूल अर्पित कर शहीदों को नमन कर उनकी वीरता और बलिदान को याद किया। तत्पश्चात, दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ0 लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि हमारे देश के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की है। हमें उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए और हमेशा उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। इस मौके  पर देशभक्ति गीत भी गाए गए। इस मौके पर डॉ0 नेहा पांडेय, सत्येंद्र कुमार, संतोष कुमार साहू, अरुण कुमार यादव, सरिता, बबीता देवी, रणधीर कुमार, रानी, मो0 नसीम, सुजीत कुमार सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन