मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सारंडा के ग्रामीणों के हक-अधिकार के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे- जोबा माझी Will fight till my last breath for the rights of the villagers of Saranda – Joba Majhi

लेखक: प्रकाशित:
सारंडा के ग्रामीणों के हक-अधिकार के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे- जोबा माझी Will fight till my last breath for the rights of the villagers of Saranda – Joba Majhi

●सारंडा के मरचागाड़ा में वनाधिकार अधिनियम विजय दिवस सह अभिनंदन समारोह, सांसद के साथ विधायक जगत माझी भी रहे उपस्थित
किरीबुरू : सारंडा के बीहड़ मरचागड़ा में शनिवार को वनाधिकार अधिनियम विजय दिवस सह अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं मनोहरपुर के विधायक जगत माझी शामिल हुए। मारचगड़ा स्थित शक्ति स्थल में सांसद और विधायक सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने देवेंद्र माझी सहित जल, जंगल और जमीन आंदोलन के नेताओं को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी के समक्ष ग्रामीणों ने सारंडा क्षेत्र में सड़क, स्कूल, शुद्ध पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्र, बिजली और रोजगार की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा सारंडा क्षेत्र में बसे ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा और जल, जंगल, जमीन पर अधिकार के लिए देवेंद्र माझी सहित कई लोगों ने संघर्ष करते हुए अपनी शहादत दी है। सांसद ने कहा यहां बसे ग्रामीणों के हक-अधिकार के लिए उनका परिवार अंतिम सांस तक संघर्ष करेगा। उन्होंने मारचगड़ा में सड़क निर्माण की घोषणा करते हुए कहा मूलभूत सुविधा और रोजगार की समस्या को लेकर गंभीर है। वहीं मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने कहा सारंडा, कोल्हान और पोड़ाहाट इलाके में सड़क और शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रोडमैप तैयार करने का निर्देश डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में अधिकारियों को दिया है। उन्होंने सांसद के साथ सुर मिलाते हुए कहा जल, जंगल, जमीन पर यहां बसे लोगों का पहला हक है, अगर कोई हक-अधिकार से वंचित करने की कोशिश करता है तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा। इससे पूर्व सांसद और विधायक के मारचगड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों की विभिन्न दलों ने पारंपरिक संगीत और नारी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में सोनू सिरका, बामिया माझी, स्टीफन कोनगाडी, जयराम मुंडा, मतियस ओड़िया, मनोडा लागुरी, अनिल कुंडीर, जय मसीह मुंडू, गोनो चम्पिया, सिराम कच्छप, विजय अंगरिया, पीयूष गुड़िया समेत गांव मारचगड़ा, जम्बईबुरु, टोपकोय, कटोगड़ा, बालेहातु, धरनादिरी, रांगरिंग, मरीदा चालीस, लोहराबेडा, चेरवालोर, करमपदा, कुलातूपु आदि गांवों के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन