मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीडीसी ने बैठक कर विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की DDC held a meeting and reviewed the works related to various schemes

लेखक: प्रकाशित:
डीडीसी ने बैठक कर विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की DDC held a meeting and reviewed the works related to various schemes

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड सभागार में एक बैठक कर जिले के उप विकास आयुक्त आशीष कुमार अग्रवाल ने विभिन्न पंचायतों में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने मनरेगा, 15वें वित्त आयोग,आवास योजना तथा कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, आवास योजना के लाभुकों से समन्वय स्थापित करते हुए लंबित आवास निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश भी दिया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा लोगों के जनकल्याण, किसान के आय में वृद्धि तथा गांव-टोलों के विकास हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सभी योजनाएं धरातल पर दिखे, इस निमित्त कार्य योजना निर्धारित कर कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि अनावश्यक लोगों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर ना लगाना पड़े। बैठक के दौरान उन्होंने बीडीओ को प्रखंड स्तर पर योजनाओं की नियमित समीक्षा करने तथा योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने निमित्त क्षेत्रीय पदाधिकारी की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया। बैठक के पश्चात उन्होंने गम्हरिया स्थित विद्या भारती स्कूल, जगन्नाथपुर का दौरा कर विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सम्बन्धित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन