मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया अंचल कार्यालय में लगा राजस्व शिविर, 53 मामलों का हुआ निष्पादन Revenue camp organized in Gamharia zonal office, 53 cases executed

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया अंचल कार्यालय में लगा राजस्व शिविर, 53 मामलों का हुआ निष्पादन Revenue camp organized in Gamharia zonal office, 53 cases executed

गम्हरिया : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर गम्हरिया अंचल कार्यालय में शनिवार को एक दिवसीय राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित गम्हरिया के अंचलाधिकारी अरविंद कुमार वेदिया ने ऑनलाइन हुए त्रुटि सुधार के तहत लोगों की शिकायतों का निबटारा किया। सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में करीब 53 लोगों की भूमि संबंधी लंबित नामांतरण, ऑनलाइन त्रुटि सुधार, पारिवारिक सूची, लगान रसीद आदि जैसे मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का शिविर अब प्रत्येक माह दो बार लगाकर अंचल के लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इससे अंचल कार्यालय में सक्रिय बिचौलियों पर लगाम लगाया जा सकेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन