मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राहरगोड़ा निवासी यशवंत सिंह राजद श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत Rahargora resident Yashwant Singh nominated as State Vice President of RJD Labor Cell, workers welcomed

लेखक: प्रकाशित:
राहरगोड़ा निवासी यशवंत सिंह राजद श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत Rahargora resident Yashwant Singh nominated as State Vice President of RJD Labor Cell, workers welcomed

गम्हरिया : झारखंड राजद श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर गोप द्वारा गांधी नगर, राहरगोड़ा निवासी यशवंत सिंह को श्रमिक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्हें संगठन व मजदूर हित में कार्य करने का निर्देश दिया गया है। गम्हरिया स्थित राजद कैम्प कार्यालय ग़म्हरिया में प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव द्वारा उन्हें सोमवार को मनोनयन पत्र सौंपा गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशानुसार, वे आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र सहित पूरे झारखंड के मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने कहा कि यशवंत सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में श्रमिक प्रकोष्ठ और मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि आगामी 9 मार्च को राजद की ओर से गम्हरिया स्थित राजस्थान भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें राजद के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस मौके पर जिला प्रवक्ता मुकेश झा, सुनील मंडल, श्याम सुंदर साहु, मोनिका हेंब्रम , रामानंद महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन