मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला पुलिस ने 8 माह बाद पदमश्री छूटनी महतो का स्कार्पियो किया पलामू से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Seraikela police recovered Padmashree Chhotani Mahato's Scorpio from Palamu after 8 months, two accused arrested

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला पुलिस ने 8 माह बाद पदमश्री छूटनी महतो का स्कार्पियो किया पलामू से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Seraikela police recovered Padmashree Chhotani Mahato's Scorpio from Palamu after 8 months, two accused arrested

सरायकेला : सरायकेला पुलिस ने करीब आठ महीने की मशक्कत के बाद पद्मश्री छूटनी महतो की चोरी हुए स्कोर्पियो कार को पलामू से बरामद किया है। पुलिस ने चोरी करने वाले दो आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्त में आए युवकों में धनबाद निवासी सुग्रीव कुमार तथा पलामू निवासी कवलधारी विश्वकर्मा शामिल है। बताया गया है कि विगत 21 जून'2024 को मुड़िया निवासी रमजान अली की स्कॉर्पियो (संख्या- जेएच05बीएस/2034) की चोरी हो गई थी। उक्त स्कॉर्पियो में पद्मश्री छुटनी महतो चलती थी। रमजान अली के रोजगार का साधन भी वही स्कॉर्पियो ही था। छुटनी महतो ने स्कॉर्पियो की बरामदगी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से भी मुलाकात कर कही थी। कल्पना सोरेन ने डीसी एवं एसपी को खास तौर पर उक्त वाहन को ढूंढने का निर्देश दिया था। इस कांड के जांच अधिकारी रमण विश्वकर्मा एवं रामरेखा पासवान ने दिनरात परिश्रम कर तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर इस चर्चित मामले का अंततः खुलासा कर दिया। इस संबंध में एक प्रेस वार्ता कर जिले के आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने जानकारी दी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन