मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरकेएफएल प्लांट एक मे सेवानिवृत्त कामगार भूपेंद्र गोराई को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि Heartfelt tribute paid to Bhupendra Gorai, a retired worker at RKFL Plant 1

लेखक: प्रकाशित:
आरकेएफएल प्लांट एक मे सेवानिवृत्त कामगार भूपेंद्र गोराई को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि Heartfelt tribute paid to Bhupendra Gorai, a retired worker at RKFL Plant 1

गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोजिंग्स लिमिटेड, प्लांट एक मे समारोह आयोजित कर फोर्ज शॉप विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी भूपेंद्र गोराई को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कंपनी के एचआर विभाग के अधिकारी मैनक गुप्ता ने कहा कि विगत करीब 42 वर्षों के लंबे कार्यकाल में इन्होंने अपनी कुशल कार्यक्षमता का परिचय दिया है। आरकेएफएल परिवार उनके योगदान को सदैव याद रखेगा। समारोह की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के अध्यक्ष अभय लाभ ने कहा है सेवानिवृति नौकरी पेशा लोगों के लिए एक नियमित प्रक्रिया है जिससे होकर सभी कर्मचारियों को गुजरना पड़ता है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी को स्वस्थ व दीर्घायु रहने की कामना की। समारोह को यूनियन के कई सदस्यों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रबंधन व यूनियन के पदाधिकारी व अन्य कर्मचारियों ने उन्हें गुलदस्ता व उपहार प्रदान कर विदाई दी। अपने विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए भूपेंद्र गोराई ने कार्यकाल के दौरान सहयोग करने के लिए सभी सहपाठियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर यूनियन के महासचिव तारकेश्वर यादव, उपाध्यक्ष दिनेश राम, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव, विपुल गोलदार, शैलेंद्र सिंह, राज कुमार साफी, कुशध्वज प्रामाणिक, जीपी दास, बरकुश महतो, विधान गोलदार, दिवाकर महतो, रंजीत यादव, लक्ष्मण मिश्रा समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन