मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पंसस ने छोटा गम्हरिया में निर्मित बहुद्देश्यीय सामुदायिक भवन के शुल्क निर्धारण और संचालन पर उठाए सवाल, बीडीओ से जांच की मांग Pansas raised questions on fee determination and operation of multi-purpose community building built in Chhota

लेखक: प्रकाशित:
पंसस ने छोटा गम्हरिया में निर्मित बहुद्देश्यीय सामुदायिक भवन के शुल्क निर्धारण और संचालन पर उठाए सवाल, बीडीओ से जांच की मांग Pansas raised questions on fee determination and operation of multi-purpose community building built in Chhota

गम्हरिया : प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत में टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट द्वारा सीएसआर फंड से निर्मित बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन के शुल्क निर्धारण और संचालन की जांच की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य पूजा सिंह के नेतृत्व में गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। उंक्त ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया है कि यह भवन अभी अधूरा है। इसमें न तो पूरी तरह से बिजली की व्यवस्था है और ना ही पानी की सुविधा है। इसके बावजूद भवन के उपयोग के लिए 20,001 रुपए शुल्क वसूला जा रहा है जो निजी विवाह भवनों से भी अधिक है। उन्होंने शुल्क को घटाकर 5001/- रुपए करने की मांग की है। पंसस पूजा सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि भवन का संचालन टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट के प्रतिनिधि द्वारा मनमाने तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राधिकृत प्रतिनिधि चाबी अपने पास रखकर अपने मनमुताबिक निर्णय ले रहे हैं जिससे आम ग्रामीणों को भवन का उपयोग करने में कठिनाई हो रही है। ग्राम सभा की सहमति के आधार पर 16 जून 2022 को इस भवन के निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। इसे 1.10 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाना था, लेकिन अबतक इसकी दूसरी मंजिल का निर्माण भी शुरू नहीं हुआ है जो जांच का विषय है। उन्होंने ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त और अंचल अधिकारी को भी प्रेषित करते हुए इस भवन की संपूर्ण जांच कराने और संचालन समिति के पुनर्गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपयोग के लिए बने इस भवन का शुल्क तर्कसंगत होना चाहिए और संचालन पारदर्शी तरीके से होना चाहिए ताकि इसकी सुविधा आम लोग भी आसानी से उठा सके। प्रतिनिधिमंडल में पंसस विकास कुमार शर्मा और पूर्व पंसस अजीत कुमार सिंह भी शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन