मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा के सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच बांटे गए जुट बैग, योगा मैट व स्टील बोतलें

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा के सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच बांटे गए जुट बैग, योगा मैट व स्टील बोतलें

◆यूसिल द्वारा प्लास्टिक की उपयोगिता के खिलाफ चलाया अभियान
जादूगोड़ा : यूसिल की ओर से चलाया जा रहा स्वास्थ्य जागरूकता  अभियान शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि सह मुख्य अधीक्षक (मैकेनिकल) अभिजीत कुमार ने जादूगोड़ा के दो सरकारी स्कूलों  उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय,  टिलाईटॉड और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, हरिजन बस्ती के बच्चों के बीच 30 योगा मैट, 171 जूट बैग व 142 स्टेनलेस स्टील की बोतलों का वितरण किया ताकि प्लास्टिक की उपयोगिता को नकारा जा सके। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने बच्चों के बीच योगा के महत्व व उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल जादूगोड़ा योगा ट्रेनर नीलम प्रसाद, अपर प्रबंधक (कार्मिक) टी. भट्टाचार्य ने अहम योगदान दिया। इससे पूर्व योग प्रशिक्षक पूनम प्रसाद ने बच्चों को योग का प्रशिक्षण दिया और प्लास्टिक के उपयोग से बचने का सुझाव दिया ताकि कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ा जा सके।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन