मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीजल भरा टैंकर असंतुलित होकर पलट कर हुआ विस्फोट, सड़क जाम Diesel loaded tanker became unbalanced and overturned and exploded, road jammed

लेखक: प्रकाशित:
डीजल भरा टैंकर असंतुलित होकर पलट कर हुआ विस्फोट, सड़क जाम Diesel loaded tanker became unbalanced and overturned and exploded, road jammed

रांची(Ranchi) : रांची-टाटा एनएच- 33 पर रायसा मोड़ के समीप शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। सड़क पर पलटने के बाद उसमे हुई ब्लास्ट से उसमें भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते हाईवे के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। उंक्त टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग पर काबू पाना काफी कठिन साबित हुआ। मौके पर पहुंची कई दमकल की कई गाड़ियां उक्त भीषण आग को बुझाने में जुट गई जिसमे दमकलकर्मियों को आग रोकने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर, उंक्त स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर प्रशासन द्वारा हाईवे को दोनों ओर से बंद कर दिया।

इस दौरान कई वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया गया। इस घटना में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन द्वारा लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन