मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के सभी 12 केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरूPeaceful and malpractice-free matriculation and intermediate examinations begin at all 12 centers of Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के सभी 12 केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरूPeaceful and malpractice-free matriculation and intermediate examinations begin at all 12 centers of Gamharia

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड में बनाए गए सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मंगलवार से जैक बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से कदाचारमुक्त परीक्षा हुई। प्रथम दिन मातृभाषा हिंदी की परीक्षा हुई जिसमें सभी केंद्रों पर शत प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। विदित है कि इस वर्ष गम्हरिया प्रखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कुल 2891 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे के साथ व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वहीं केंद्राधीक्षक और दंडाधिकारी भी पूरे मुस्तैद रहे। परीक्षा केंद्र से 100मीटर की दूरी तक निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है। वहीं केंद्रों के मुख्य द्वार पर पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। गम्हरिया प्रखंड के ऊपरबेड़ा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के केंद्राधीक्षक तपन बनर्जी और दंडाधिकारी अभिषेक साहू ने बताया कि केंद्र में एक भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहे और शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा ली जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन