मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बाइक और साइकिल की टक्कर में दोनों पर सवार चार व्यक्ति घायल, दो गम्भीर Four persons on both bicycles injured in collision between bike and bicycle, two seriously

लेखक: प्रकाशित:
बाइक और साइकिल की टक्कर में दोनों पर सवार चार व्यक्ति घायल, दो गम्भीर Four persons on both bicycles injured in collision between bike and bicycle, two seriously

सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर साहेबगंज ग्राम के समीप एक बाइक द्वारा साइकिल सवार को टक्कर मार दी गई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।।घायलों में खैरा डोगरा (50), कन्हाई बाजपाई (50), बीनू गोप (30) और सहदेव भारती (37) शामिल है। घटना के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बीनू गोप और कन्हाई बाजपाई को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे की है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटा कांकड़ा गांव निवासी खैरा डोगरा और कन्हाई बाजपाई सीनी मोड़ के समीप किसी ढाबा में काम करता है।  मंगलवार की शाम दोनो साइकिल से सीनी मोड़ जा रहे थे। वहीं, गम्हरिया निवासी बीनू गोप और सहदेव भारती बाइक से राजनगर से वापस अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान साहेबगंज के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे साइकिल से टकरा गई जिसमें दोनों वाहनों पर सवार सभी लोगों गंभीर चोटें आई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन