मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरआईटी पुलिस ने दो अलग अलग मामले के फरार तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार RIT police arrested three absconding accused in two different cases

लेखक: प्रकाशित:
आरआईटी पुलिस ने दो अलग अलग मामले के फरार तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार RIT police arrested three absconding accused in two different cases

आदित्यपुर : आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को आरआईटी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटियों में मुन्ना प्रमाणिक, रमेश कुमार राउत और मुकुल कालिंदी शामिल है। बताया गया है कि मुन्ना प्रमाणिक और रमेश कुमार राऊत बंतानगर का रहने वाला है। इनके विरुद्ध आरआईटी थाना में कांड संख्या 177/21 दर्ज है। जबकि, मुकुल कालिंदी बाबा आश्रम का रहने वाला है। उसके खिलाफ कांड संख्या 81/21 दर्ज है। तीनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन