मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसिल की एडिशनल मैनेजर (सिस्टम) सुष्मिता सिन्हा की कैंसर से हुई मौत USIL's Additional Manager (System) Sushmita Sinha died of cancer

लेखक: प्रकाशित:
यूसिल की एडिशनल मैनेजर (सिस्टम) सुष्मिता सिन्हा की कैंसर से हुई मौत USIL's Additional Manager (System) Sushmita Sinha died of cancer

◆बीते दो सालों से  कैंसर से ज़िन्दगी व मौत के बीच कर रही थी संघर्ष, जादूगोड़ा मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार
जादूगोड़ा : यूसिल की एडिशनल मैनेजर (सिस्टम) सुष्मिता सिन्हा कैंसर से जंग हार गई। बीते दो सालों से वह ज़िन्दगी व मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। बताया जाता है कि बीते कुछ महीने से यूसिल की महिला अधिकारी सुष्मिता सिन्हा का सीएमसीएच बेल्लूर (आंध्र प्रदेश) में इलाज चल रहा था। सोमवार की देर शाम उन्होंने वेल्लूर  अस्पताल में अंतिम सास ली। वे यूसिल के उप महाप्रबंधक (कार्मिक व औद्योगिक सम्बन्ध) राकेश कुमार की पत्नी है। वेल्लूर अस्पताल से मृत सुष्मिता सिन्हा का शव हवाई मार्ग से कलकत्ता लाया गया है, जहां से सड़क मार्ग से जादूगोड़ा पहुंचेगी ।मंगलवार को जादूगोड़ा मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से पूरे जादूगोड़ा में शोक की लहर  दौड़ गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन