मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कान्ड्रा-गम्हरिया में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया 76वाँ गणतंत्र दिवस 76th Republic Day was celebrated with great enthusiasm and pomp in Kandra-Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
कान्ड्रा-गम्हरिया में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया 76वाँ गणतंत्र दिवस 76th Republic Day was celebrated with great enthusiasm and pomp in Kandra-Gamharia

गम्हरिया : देश का 76वाँ गणतंत्र दिवस कान्ड्रा, गम्हरिया समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी तथा प्रखंड प्रमुख अमृता टुडू ने संयुक्त रुप से झंडोतोलन किया। इस मौके पर सीओ अरविंद कुमार बेड़िया, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी  समेत प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। तहसील कचहरी में अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 लक्ष्मी कुमारी ने झंडोतोलन किया। इसी प्रकार गम्हरिया थाना परिसर में थाना प्रभारी कौशल किशोर व कान्ड्रा थाना में थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस के जवानों द्वारा राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई। गम्हरिया स्थित राजद जिला कैम्प कार्यालय में प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, कांग्रेस कैंप कार्यालय में वरीय पार्टी नेता फूलकांत झा, छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में मुखिया निरोला सरदार व चित्रगुप्त भवन में चित्रगुप्त महासमिति के उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में निदेशक सुब्रतो राॅय, एक्सआईटीई काॅलेज में फादर एडविन, जेवियर स्कूल में एक्सआईटीई के फादर फ्रांसिस एसजे, विद्या ज्योति स्कूल में प्राचार्य सुनील कुमार झा ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर कई विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई तथा स्कूलों में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन