मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस 76th Republic Day was celebrated with great pomp at USIL's Narwa Pahad Uranium Project

लेखक: प्रकाशित:
यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस 76th Republic Day was celebrated with great pomp at USIL's Narwa Pahad Uranium Project

कई नए जगहों पर मिला है यूरेनियम का अकूत भंडार-  कार्यकारी निदेशक
जादूगोड़ा : यूसिल की नरवा पहाड़  आवासीय कॉलोनी में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कंपनी के कार्यकारी निदेशक एमके सिंघाई ने झंडोंतोलन किया व परेड को सलामी दी। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि सह कंपनी के कार्यकारी  निदेशक एमके सिंघाई ने कहा कि यूसिल यूरेनियम के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। उत्पादन में गति लाई जा रही है। वही कई नए जगहों पर यूरेनियम का अकूत भंडार भी मिला है। इससे पूर्व परेड कमांडर इंस्पेक्टर विनय कुमार ने मार्च फास्ट की अगुवाई की। कार्यक्रम को सफल बनाने में जादूगोड़ा यूसिल ग्रुप ऑफ माइंस के   एजेंट मनोरंजन महाली, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के नरवा पहाड़ इकाई के कम्पनी कमांडर केके सिंह, सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार, ब्रजेश कुमार समेत कंपनी के वरीय अधिकारियों ने अहम योगदान दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन