मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पटमदा और बोड़ाम में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस Republic Day was celebrated with great pomp in Patmda and Bodam

लेखक: प्रकाशित:
पटमदा और बोड़ाम में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस Republic Day was celebrated with great pomp in Patmda and Bodam

पटमदा : 76वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन पटमदा के बीएम पब्लिक स्कूल, रांगाटांड़ में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू जबकि विशिष्ट अतिथियों में विद्यालय के निदेशक भरत महतो, केंद्रीय शांति समिति सदस्य सुभाष कर्मकार, ग्राम प्रधान सुनील महतो, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो व द्वारिक महतो उपस्थित रहे। मौके पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, नृत्य और नाटक शामिल थे। इसके बाद वार्षिक खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों शिशिर पंजा, संजय महतो, सम्राट महतो, बिमल दत्ता, मनोज गोराई, देबू टुडू, शशि रेखा महतो, संजू महतो, सुभद्रा महतो और कल्याणी महतो की विशेष भूमिका रही। दूसरी तरफ पटमदा प्रखंड कार्यालय में प्रमुख बालिका सोरेन ने झंडोत्तोलन किया। वही अंचलाधिकारी राजेंद्र दास द्वारा बनाया गया रंगोली आकर्षक का केंद्र रहा। बोड़ाम प्रखंड कार्यालय प्रमुख ललिता सिंह ने झंडा फहराया। इस दौरान बीडीओ किकू महतो, सीओ रंजीत रंजन सहित कई समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। पटमदा थाना में प्रभारी करमपाल भकत,कमलपुर थाना में प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर, बोड़ाम थाना में प्रभारी मनोरंजन कुमार, साउथ प्वाइंट स्कूल में निदेशक शिवम शर्मा, प्राचार्य अरुण सिंह, टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट माचा,सीएचसी पटमदा में डॉ0 कृष्टोफर बेसरा सहित सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में झंडा फहराया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन