मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टायो कॉलोनी के प्रभावितों ने मिले पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन The affected people of Toyo Colony met former Chief Minister Champai Soren and he assured them of all possible help

लेखक: प्रकाशित:
टायो कॉलोनी के प्रभावितों ने मिले पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन The affected people of Toyo Colony met former Chief Minister Champai Soren and he assured them of all possible help

गम्हरिया : टाटा स्टील की गम्हरिया स्थित अनुषंगी इकाई टाटा योगोडोवा लिमिटेड (टायो) कंपनी के आवासीय कॉलोनी के जर्जर हो चुके फ्लैट धराशाही होकर गिरने की सूचना पाकर पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन मंगलवार की दोपहर प्रभावितों से मिलने टायो कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों से मिलकर हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। चम्पाई सोरेन ने कहा कि जल्द ही वे टाटा कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर फ्लैट में रह रहे प्रभावित लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि टाटा प्रबंधन से मजदूरों के हक और अधिकार को लेकर संघर्ष करना उनके पुराने आदत में शुमार है। इससे पूर्व भी कई बार मजदूरों के मुद्दे को टाटा प्रबंधन के समक्ष और जोरदार तरीके से उठाया है। आगे भी बंद टायो कंपनी के मुद्दे को टाटा प्रबंधन के समक्ष लाने का काम करेंगे। इससे पूर्व इससे प्रभावित लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा बयां की और इंसाफ दिलाने की मांग की। गौरतलब है कि टायो कंपनी बंद होने के बाद मजदूरों को उनका फाइनल सेटलमेंट नहीं मिला है। मामला न्यायालय में लंबित है जिससे मजदूर कंपनी के ही फ्लैट में रह रहे थे जो काफी जर्जर हो चुका था। बताया जा रहा है कि विगत 9 साल से फ्लैट का मेंटेनेंस नहीं हुआ था। सोमवार को 16 फ्लैट एक साथ जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी जान माल की क्षति नहीं हुई। हालांकि मजदूरों का सामान मलबे में दब गया है। मौके पर मौजूद गम्हरिया के अंचलाधिकारी को पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रभावित मजदूरों को तत्काल राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। इधर, टाटा प्रबंधन से बुधवार को वार्ता तय हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने भरोसा जताया कि प्रबंधन के साथ वार्ता कर बीच का रास्ता निकाला जाएगा और मजदूरों को इंसाफ मिलेगा। इस मौके पर टायो संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा, शैलेश तिवारी समेत काफी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन