मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वृद्धाश्रम मे मना अस्तित्व का छठवां स्थापना दिवस Sixth foundation day of existence celebrated in old age home

लेखक: प्रकाशित:
वृद्धाश्रम मे मना अस्तित्व का छठवां स्थापना दिवस Sixth foundation day of existence celebrated in old age home

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था अस्तिव के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद ओल्ड एज होम में मकर संक्रान्ति का पर्व मनाया और उनके साथ बैठकर उनका हाल जाना। इस दौरान संक्रांति से पूर्व उनके बीच चुड़ा, गुड, तिलकुट, लाई आदि का वितरण किया गया जिससे की उनको अपने परिवार से दूर रहने का दर्द कुछ कम किया जा सके। इस दौरान उनके चेहरे पर संतुष्टि साफ झलक रही थी। सभी ने अपना सुख-दु:ख साझा किया। इस अवसर पर संस्था की संस्थापक सदस्य मीरा तिवारी के साथ अस्तित्व की जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे , टीआरएफलेबर यूनियन के महासचिव सह समाजसेवी अंजनि कुमार, अनिता तिवारी, रीता शर्मा, ममता चौबे, चंदा मिश्रा, बिंदु देवी, बेबी राउत, गीता गोराई आदि उपस्थित रहीं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन