मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आवर क्लासेस फॉर योर सक्सेस के गम्हरिया विद्यार्थियों ने पहाड़भांगा में मनाया पिकनिक Gamharia students of Our Classes for Your Success celebrated picnic in Pahadbhanga

लेखक: प्रकाशित:
आवर क्लासेस फॉर योर सक्सेस के गम्हरिया विद्यार्थियों ने पहाड़भांगा में मनाया पिकनिक Gamharia students of Our Classes for Your Success celebrated picnic in Pahadbhanga
गम्हरिया : क्षेत्र के प्रमुख प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आवर क्लासेस फॉर योर सक्सेस की ओर से बच्चों के लिए पहाड़भांगा में वनभोज का आयोजन किया गया। इस वनभोज में संस्थान के 60 बच्चों समेत कई शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को उंक्त पर्यटक स्थल का भ्रमण कराकर उसके इतिहास की जानकारी दी गई। यह भ्रमण शिक्षा, मनोरंजन और व्यक्तित्व विकास के अद्भुत संगम का प्रतीक बना। बताया गया है कि इस वनभोज का मुख्य उद्देश्य बच्चो को पढ़ाई के तनाव से राहत देना, उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा टीम वर्क, नेतृत्व व सामाजिक कौशल का विकास करना था। इसके माध्यम से बच्चों  को प्रकृति से जुड़ने और जीवन कौशल सीखने का अवसर मिला।
इसका नेतृत्व संस्थान के संचालक अमन यादव ने किया। इसके अलावा राहुल प्रसाद, सुजीत साहू, रविश सिंह, सागर गुप्ता, अमित झा, अमित दास, खुशबू सिंह, रानी साहू, अलका कुमारी, भवानी सिंह, शिल्पा महतो आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल थे। इस मौके परअतिथि के रूप में उपस्थित सामाजिक संस्था ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन के झारखंड राज्य प्रभारी आकाश महतो ने कहा कि प्रकृति के साथ जुड़ने और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए यह पिकनिक एक शानदार अवसर होता है। साथ ही, इस तरह के आयोजन से विद्यार्थी टीम वर्क, नेतृत्व और आपसी सहयोग जैसे महत्वपूर्ण गुण आसानी से सीख सकते हैं।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन