मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मिलन समारोह आपसी भाईचारे और मेल मिलाप को देता है बढ़ावा- चम्पाई सोरेन The get-together promotes mutual brotherhood and harmony- Champai

लेखक: प्रकाशित:
मिलन समारोह आपसी भाईचारे और मेल मिलाप को देता है बढ़ावा- चम्पाई सोरेन The get-together promotes mutual brotherhood and harmony- Champai



तैलिक वैश्य महासभा का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित
गम्हरिया : अखिल भारतीय तैलिक वैश्य महासभा, सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की ओर से वार्षिक वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद साहू ने किया। गम्हरिया के जगन्नाथपुर, पूँजीडुंगरी स्थित देवस्थान परिसर में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन उपस्थित थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर व भामा शाह के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंनेअपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार का आयोजन किसी भी समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कहा कि ऐसा आयोजन आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने तैलिक वैश्य समाज के उत्थान के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने तथा समाज द्वारा धर्मशाला निर्माण के लिए सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर चम्पाई सोरेन के साथ उनके पुत्र सिमल सोरेन और बबलू सोरेन भी मौजूद रहे। समारोह को समाज के कई अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर समाज के लोगों ने एकजुट होकर आपसी भाईचारा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर समाज के बच्चों और महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौके पर युवा जिला अध्यक्ष दिनेश गोराई, सत्यनारायण साहू, सुरेंद्र प्रसाद साहू, रूपलाल साहू, राजेश गुप्ता, संजय साहू, मुन्ना साहू समेत काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन