मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नए साल के पहले रविवार को यूसिलकर्मियों ने किया खूब मस्ती USIL workers had a lot of fun on the first Sunday of the new year

लेखक: प्रकाशित:
नए साल के पहले रविवार को यूसिलकर्मियों ने किया खूब मस्ती USIL workers had a lot of fun on the first Sunday of the new year
जादूगोड़ा : नए साल के पहले रविवार को अवकाश के कारण जादूगोड़ा के पर्यटन स्थल पिकनिक स्पॉट से गुलजार रहे। इधर यूसिल में कार्यरत माइंस मैकेनिकल विभाग के कम्पनी कर्मियों ने भी रविवार को कॉलोनी से सटे जादूगोड़ा के पांडुडीह गांव की खूबसूरत पहाड़ी की गोद में  पिकनिक का आनंद उठाया। इस दौरान गानों की धुन पर  खूब थिरक कर खूब मस्ती की। पिकनिक की मस्ती के बीच यूसिल के मैकेनिकल विभाग के सहायक अधीक्षक (यांत्रिकी) आरके मोदी का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। इस मौके पर राजेश प्रसाद, आरके मोदी, सतीश मंडल, भास्कर मुर्मू, भोला महतो, विद्या शर्मा, केसी गोप, डिबरु माझी, रविन्द्र मुंडा, रघु टुडू, लखन मुर्मू, चैतन्य हांसदा, दुबराज माझी, राकेश द्विवेदी, रंजीत सिंह, जग्गू कर्मकार, सूरज पात्रो समेत काफी संख्या में मैकेनिकल विभाग के कर्मियों ने हिस्सा लिया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन