मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन Science and art exhibition organized in Xavier School Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
जेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन Science and art exhibition organized in Xavier School Gamharia

गम्हरिया : जेवियर स्कूल गम्हरिया में एकदिवसीय विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।इस प्रदर्शनी में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इस आयोजन में विद्यालय के भावी वैज्ञानिकों के द्वारा विभिन्न तरीके के विज्ञान के मॉडल एवं चित्रकला के अदभुत नमूने प्रस्तुत कर अपनी अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित एक्सआईटीई कॉलेज,गम्हरिया के प्राचार्य फादर फ्रांसिस एस.जे ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन एस.जे के द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को सम्मानित किया। बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है और आप सभी एक नई दृष्टिकोण और नई खोज से भारत देश का नाम रोशन करें जिससे हमारे देश का नाम पूरे विश्व में रोशन हो सकें। साथ ही, पूरा विश्व आपके द्वारा किए गए खोज से लाभान्वित हो सकें और नयी खोज से विश्व का कल्याण हो सके, क्योंकि आप ही देश के भविष्य हैं।

इस मौके पर निर्णायक के रूप में एक्सआईटीई कॉलेज के प्रोफेसर फादर डुंगडुंग और उप-प्रधानाचार्य फादर मुक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सविता, प्रभात मिश्रा, रेखा सिंह, इंदु रानी दास, मिथिलेश कुमार, रौनक, स्मृति, अंजलि झींगरण, प्रियंका पटेल, मौसुमी महतो समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन