मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरआईटी पुलिस से स्क्रैप लदे वाहन के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार RIT police arrested two persons with a vehicle loaded with scrap

लेखक: प्रकाशित:
आरआईटी पुलिस से स्क्रैप लदे वाहन के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार RIT police arrested two persons with a vehicle loaded with scrap

आदित्यपुर : जिले के आरआईटी थाना पुलिस ने आसंगी स्थित प्लेटिना सिटी के पास से संदेह के आधार पर टाटा मैजिक गाडी (संख्या- जेएच 05Dई/6596) पर लदे लोहा, पुराना लोहा, पाईप व लोहा बैण्ड करने वाला पुराना मशीन तथा पुराना लोहे के रड का बना एक पिलर जब्त किया है। इसका कुल वजन करीब 4.30 क्विंटल, जिसका अनुमानित मूल्य करीब 20 हजार रुपए बताया गया है। इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक विमल बारीक और बेल्डीह बस्ती निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि वाहन चालक ने स्वामित्व के संबंध मे पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने बताया कि उक्त माल गम्हरिया के घोड़ाबाबा स्थित स्क्रैप टाल संचालक वरूण सिंह का है, जिसे स्क्रैप टाल ले जा रहे थे। इस संबंध में कांड दर्ज कर गिरफ्तार दोनो व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। घटना में शामिल गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के अलावा टाल के मालिक वरूण सिंह एवं घटनास्थल से मोटरसाईकिल खड़ा कर भागने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन