मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आनन्दमार्ग के विजन सेंटर में हुई 30 लोगों की नेत्र जाँच Eye checkup of 30 people was done in Anand Marg's Vision Center

लेखक: प्रकाशित:
आनन्दमार्ग के विजन सेंटर में हुई 30 लोगों की नेत्र जाँच Eye checkup of 30 people was done in Anand Marg's Vision Center

गम्हरिया : आनन्दमार्ग आश्रम कांड्रा में आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 30 लोगों की नेत्र जांच की गई जिसमें  11 मोतियाबिंद पीड़ित पाए गए।  चयनित मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन आगामी सोमवार, 20 जनवरी को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के गोपाल बर्मन ने विज़न सेन्टर का उद्घाटन कर  किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आँख भगवान का बड़ा वरदान है। लेकिन जब आंखों की ज्योति खतरे में पड़ जाती है तो महंगे इलाज का खर्च गरीबों के लिए जानलेवा साबित होता है। शिविर के सफल आयोजन में पूर्णिमा नेत्रालय के चिकित्सक डॉ0 शान्तनु, आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के प्रवेश गोप, भर्तृहरि, जितेन बर्मन, सूर्य प्रकाश आदि का प्रमुख योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन