मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सीओ को ज्ञापन सौंपकर की जमीन अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग A memorandum was submitted to the CO demanding that the land be made encroachment free

लेखक: प्रकाशित:
सीओ को ज्ञापन सौंपकर की जमीन अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग A memorandum was submitted to the CO demanding that the land be made encroachment free

गम्हरिया : प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के पिंड्राबेड़ा मौजा में पूर्व सैनिक कर्नल आरपी सिंह द्वारा करीब दो एकड़ जमीन को अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराने की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने किया है। इसको लेकर शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल गम्हरिया अंचलाधिकारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ अरविंद कुमार बेदिया ने शीघ्र ही कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम, माझी बाबा देव मार्डी, उदय मार्डी, भोमरा माझी आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन