मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मकर पर्व पर नूतनडीह गांव में परंपरा व संस्कृति से जुड़े खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन Organizing a sports competition related to tradition and culture in Nutan Dih village on Makar Parv

लेखक: प्रकाशित:
मकर पर्व पर नूतनडीह गांव में परंपरा व संस्कृति से जुड़े खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन Organizing a sports competition related to tradition and culture in Nutan Dih village on Makar Parv

●ऐसे आयोजनों से युवा राष्ट्रीय स्तर  पर नूतनडीह गांव का नाम कर रहे है रौशन- सिद्धेश्वर सरदार
जादूगोड़ा : मकर पर्व के अवसर पर जादूगोड़ा स्थित नूतनडीह गांव में परंपरा व संस्कृति से जुड़े खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बताया गया है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य इसके जरिए  ग्रामीणों को एकत्रित कर मकर पर्व की खुशहाली बांटना है। इस मौके पर आदिम निवासी जुआन अखाड़ा के निदेशक सिद्धेश्वर सरदार, अध्यक्ष रामेश्वर सरदार समेत ग्राम प्रधान  बृहस्पति सरदार की अगुवाई में हंडी फोड़, बम धमाका, चम्मच-गोली रेस, मेढक रेस, बिस्कुट रेस, बैलून फोड, दोना व पत्तल बनाना समेत दर्जनों प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में  समारोह के मुख्य अतिथि सिद्धेश्वर सरदार ने श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इसमे रस्सी बनाना प्रतियोगिता में रोलडीह की ऊषा सरदार, हंडी फोड़ में आरती सरदार को मिला प्रथम पुरस्कार जिसे सम्मानित किया गया।इस मौके पर सिद्धेश्वर सरदार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव के युवा राष्ट्रीय स्तर पर नूतनडीह गांव का नाम रौशन कर रहे हैं। कहा कि इसी गांव की सविता सरदार ने संथाल परगना में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लेकर पूरे गांव का नाम रौशन किया था। इसकी शुरुआत वर्ष 1974 में की गई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्तिक सरदार, दादा कांतो, लखी कांतो, शंकर सरदार, मनोज सरदार, राजकुमार सरदार, राजेश सरदार, राजेंद्र सरदार समेत समस्त ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन