मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संक्रांति पर दोमुहानी समेत विभिन्न नदी तटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, उमड़ा जनसैलाब On Sankranti, devotees took a holy dip on various river banks including Domukhani, a huge crowd gathered

लेखक: प्रकाशित:
संक्रांति पर दोमुहानी समेत विभिन्न नदी तटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, उमड़ा जनसैलाब On Sankranti, devotees took a holy dip on various river banks including Domukhani, a huge crowd gathered

गम्हरिया : मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों व तालाबों में आस्था की डुबकी लगाने श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गम्हरिया के सापड़ा-शहरबेड़ा स्थित दोमुहानी नदी तट,सीतारामपुर जलाशय, गांजिया घाट, मानीकुई घाट, शिवबाँध आदि घाटों पर प्रातः चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी प्रारंभ हो गई थी जो दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान लाखों लोगों ने नदी व तालाबों में पवित्र स्नान कर गरीबों को दान पुण्य किया। इस मौके पर दोमुहानी तट स्थित मंदिर में सप्तर्षि गुरुकुल आश्रम के बच्चों द्वारा हवन-यज्ञ आदि का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर सापडा दोमुहानी तट के समीप भव्य मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो से लाए गए टुसु के प्रतिमा का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान दूरदराज के ग्रमीण क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने मेला का काफी आनंद उठाया।

टुसु-मकर मेला सेवा समिति ने 500 महिलाओं के बीच किया साड़ी वितरण
इस मौके पर टूसू-मकर मेला सेवा समिति शहरबेड़ा की ओर से करीब 500 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी और श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। इस आयोजन में समाजसेवी जोगेंद्र मंडल, महिला नेत्री प्रियंका मंडल, जमुना मंडल, रीता मंडल, दीपक मंडल, पुरनु मंडल आदि का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत समिति ने संस्थापक अध्यक्ष व संरक्षक स्व0 जनक मंडल की तस्वीर पर पुष्प व माल्यार्पण कर किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन